रात के खाने में जरूर खाएं ये चीजें, कब्ज की कभी नहीं होगी शिकायत

आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हे कब्ज की शिकायत होती हैं। इससे उनका पेट साफ़ नहीं हो पाता हैं। साथ ही साथ सुबह के समय शौच जाने में भी काफी परेशानी होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिस चीज का सेवन आप रात के खाने में करते हैं तो इससे कब्ज की शिकायत कभी नहीं होगी। साथ ही साथ आपका पेट भी साफ़ रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
कदु की सब्जी:
रात के खाने में आप कदु की सब्जी का सेवन करें। इससे कब्ज की बीमारी नहीं होगी। क्यों की कदु में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जो आपको पेट साफ करने में तो मदद मिलेगी ही इसके साथ-साथ यह आपके वजन को कम करने में भी बहुत कारगर है। इससे पेट में कब्ज की समस्या नहीं होती हैं और इंसान का शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। 

ओट्स पोहा:
अगर आप सिंगल हैं और आपको कुछ चटपटा स्नैक्स खाने का दिल कर रहा है तो आप ओट्स पोहा का सेवन कर सकते हैं। खाने में टेस्ट के साथ-साथ इसे बनाना भी बहुत आसान है। ओट्स फाइबर के सर्वोत्तम आहार में से एक है। इसके सेवन से पेट में कब्ज की समस्या नहीं होती हैं और पेट भी साफ़ रहता हैं। इसका सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं। 

आटा आजवाइन:
अगर आपके पेट में कब्ज की समस्या होती है तथा सुबह के समय आपका पेट ठीक तरीकों से साफ़ नहीं होता हैं तो आप रात के खाने में रोटी बनाते समय उसमे थोड़ा सा अजवाइन डाल दें। इससे आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी। साथ ही साथ आपका पेट भी साफ़ रहेगा। 

0 comments:

Post a Comment