महिलाओं को भाती है पुरुषों की गहरी और गंभीर आवाज, शोध

डेस्क: डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार जुरिक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक शोध को करने के बाद खुलाशा किया की महिलाओं को पुरुषों की गहरी और गंभीर आवाजे आकर्षित करती हैं। महिलाएं पुरुषों के इन आवाज के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। आज इसी शोध के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की क्या महिलाओं को पुरुषों की घरारी और गंभीर आवाज आकर्षित करती हैं। 
इस शोध को करने के लिए जुरिक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं में 66 महिलाओं को शामिल किया। उन महिलाओं पर शोधकर्ताओं ने कई तरह के शोध किये साथ ही साथ महिलाओं के पसंद के बारे में जानने की कोशिश की गयी। इसके बाद शोधकर्ताओं ने खुलाशा किया की महिलाओं को पुरुषों की गहरी और गंभीर आवाज आकर्षित करती हैं। 

शोधकर्ताओं के अनुसार जिन पुरुषों की आवाज गंभीर होती हैं। उनकी आवाज का ही जादू होता है कि महिलाएं इन पर आसानी से भरोसा कर लेती हैं। कुल मिलाकर महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद होते हैं जो मेच्योर और गंभीर होते हैं। 

शोधकर्ताओं का कहना हैं की जिन पुरुषों की आवाज भारी होता है भीड़ में भी महिलाएं इनकी आवाज सुनकर उनके प्रति आसानी से आकर्षित हो जाती हैं। महिलाएं ऐसे पुरुषों के साथ खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। 

0 comments:

Post a Comment