दिल को नुकसान पहुंचा सकता है सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीना

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो सुबह खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन इंसान के लिए खतरनाक साबित होता हैं। इसके सेवन से शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की क्या सुबह के समय खाली पेट चाय या कॉफ़ी का सेवन दिल को नुकसान पहुंचाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
एक रिसर्च के अनुसार खाली पेट चाय या कॉफी पीने पर शरीर में कोर्टिसोल हॉर्मोन का लेवल बढ़ जाता है। यह वह हॉर्मोन है जो मेटाबॉलिज्म, इम्यून सिस्टम और स्ट्रेस को मैनेज करने में मदद करता है। ऐसे में इसका लेवल बिगड़ना शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इससे इंसान के शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। जिससे इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। 

एक स्टडी में यह बात निकल कर सामने आया था कि जो लोग सुबह-सुबह चाय या कॉफी पीते हैं उन्हें अपने मूड स्विंग और तनाव को कंट्रोल करने में उन लोगों के मुकाबले ज्यादा परेशानी आती है जो सुबह चाय या कॉफी नहीं पीते हैं। सुबह में चाय या कॉफी के सेवन से दिमाग में स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल बढ़ जाता हैं। इससे दिमाग में तनाव बना रहता हैं। 

सुबह-सुबह चाय या कॉफी पीना दिल की सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होता है। दरअसल जागने के बाद इंसान का हार्टबीट नॉर्मल चलती है लेकिन चाय या कॉफी पीने पर यह अचानक से तेज हो जाती है। धड़कन तेज होने पर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन पर भी असर पड़ता है जो बीपी को बिगाड़ते हुए दिल के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इससे ह्रदय की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं और इंसान के शरीर में ह्रदय संबंधित बीमारी होने के चांस बढ़ जाते हैं।  

0 comments:

Post a Comment