गृह मंत्रालय ने जारी की एनआरसी की अंतिम सूची, 19 लाख लोग सूची में शामिल नहीं

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को एनआरसी की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी है। इस सूचि में 19 लाख 6 हजार 657 लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं हैं। तो वही तीन करोड़ 11 लाख 21 हजार चार लोगों के नाम एनआरसी सूची में शामिल हैं। अगर आप इन सूचि के बारे में जानकारी चाहते हैं तो आप nrcassam.nic.in पर क्लिक करके देख सकते हैं। 
असम में नागरिकता पहचान का काम सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हुआ है। सूची को लेकर लाखों लोगों के मन में अपने भविष्य को लेकर चिंता बढ़ी हुई हैं वो इस बात को लेकर लोग चिंतित थे की आगे उनके साथ क्या होने वाला हैं। हालांकि राज्य सरकार ने सूची में नाम नहीं आने पर लोगों को भयभीत न होने और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने साल 2013 में एनआरसी अपडेट करने का आदेश दिया था। जिससे कि हर नागरिकों की पहचान की जा सके और अवैध अप्रवासियों को बाहर निकाला जा सके। मगर इसपर असल काम फरवरी 2015 से सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में शुरू हुआ था। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा एनआरसी की अंतिम सूची जारी करने के बाद कई संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू की गई है और राज्य में सुरक्षाबलों की 218 कंपनवियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी प्रकार का कोई घटना ना घटे और महौल शांत रह सके।  

असम के डीजीपी कुलाधर सैकिया का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

0 comments:

Post a Comment