धूप में टहलने से बढ़ती है प्रजनन छमता, स्टडी

हेल्थ डेस्क: हेल्थ जर्नल पत्रिका में प्रकाशित एक खबर के अनुसार एक स्टडी में इस बात को साबित किया गया की धूप में टहलने से महिलाओं में प्रजनन करने की छमता बढ़ जाती हैं। इससे महिलाएं जल्दी गर्भवती हो जाती हैं तथा उन्हें माँ बनने में कोई परेशानी नहीं होती हैं। 
इस स्टडी के मुताबिक, महिलाओं में विटामिन डी का सीधा संबंध उनके प्रजनन छमता से होता हैं। जिन महिलाओं में विटामिन डी की कमी होती हैं। उन महिलाओं में प्रजनन करने की छमता कम जाती हैं। साथ ही साथ इन महिलाओं में बांझपन का खतरा बना रहता हैं। लेकिन जिन महिलाओं में विटामिन डी की कमी नहीं होती हैं। उन महिलाओं में प्रजनन करने की छमता बेहतर होती हैं। ये महिलाएं जल्दी माँ बन जाती हैं और इन्हे माँ बनने में कोई परेशानी नहीं होती हैं। 

इस स्टडी को करने के लिए शोधकर्ताओं ने 25 से 35 साल के उम्र के 40 महिलाओं को शामिल किया और उन सभी महिलाओं पर स्टडी किया। इस स्टडी को करने के बाद शोधकर्ताओं ने बताया की धूप विटामिन डी का अच्छा स्रोत होता हैं। धूप में टहलने से महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी दूर हो जाती हैं। जिससे महिलाओं में प्रजनन करने की छमता बढ़ जाती हैं। 

शोधकर्ताओं ने बताया की वैसी महिलाएं जो बांझपन का शिकार होती हैं उन महिलाओं में सबसे ज्यादा विटामिन डी की कमी देखी जाती हैं। इसलिए विटामिन डी महिलाओं के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता हैं। महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख सकें। 

0 comments:

Post a Comment