बीपी और याददाश्त रहेंगे दुरुस्त, बस रोज खाएं अंगूर

हेल्थ डेस्क: बायलॉजिकल साइंसेज ऐंड मेडिकल सांइसेज में पब्लिश स्टडी में अंगूर के फायदों के बारे में बताया गया है। इस स्टडी के अनुसार रोज अंगूर खाने पर नस के सिकुड़ जाने के कारण होने वाली ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर किया जा सकता है। इस समस्या के कारण दिल की धमनियों पर सबसे ज्यादा प्रेशर पड़ता है जो अन्य समस्याओं को जन्म देता है। 
अंगूर खाने पर दिल की धमनियों का फंक्शन भी सुधरता है जिससे खून का संचार शरीर में बेहतर तरीके से होता है। इससे शरीर का बीपी नियंत्रित होता हैं। 

अंगूर में मिलने वाले पॉलीफेनॉल्स इंसान की याददाश्त को मजबूत करने में भी मदद करता है। स्टडी में पाया गया कि ऐसे लोग जिन्हे चीजें याद रखने में परेशानी आती है। उनके जरिए अंगूर खाने पर याददाश्त में सुधार किया जा सकता हैं। 

अंगूर के सेवन से दिमाग के सेल्स भी मजबूत होते हैं। साथ ही साथ इससे सोचने समझने की शक्ति बेहतर होती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह की डाइट में अंगूर का सेवन करना चाहिए। 

अंगूर में विटामिन सी की मात्रा भी भरपूर होती हैं जो शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करती हैं इसके सेवन से पेट में कब्ज और गैस की समस्या उत्पन नहीं होती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं। 

0 comments:

Post a Comment