अब सिर्फ 4 लोगों की सुरक्षा करेंगे एसपीजी के कमांडो, जानें कौन हैं वो

कुछ दिन पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का SPG सुरक्षा हटा ली गयी थी। हटने के बाद अब केवल 4 वीवीआई के पास ही होगी SPG सुरक्षा होगी। आपको बता दें कि सोमवार को केंद्र ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा को हटाते हुए उन्हें Z+ सुरक्षा देने की घोषणा की थी। 
प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके परिवारों के सदस्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाले विशेष सुरक्षा दल SPG के पास वर्तमान समय में  पर अब सिर्फ चार लोगों की सुरक्षा का जिम्मा है। उनमे से हैं पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ही एसपीजी कवर मिलेगा। 

अधिकारियों ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी। अभी वर्तमान समय में SPG में करीब 3000 जवान हैं।एसपीजी में कर्मियों की नियुक्ति विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से प्रतिनियुक्ति पर होती है। SPG को देश के श्रेष्ठ बलों में शुमार किया जाता है। 

एसपीजी की टीम में स्नापर्स, बम निरोधक विशेषज्ञ हमेशा मौजूद होते हैं। ये जवान वीवीआईपी की सुरक्षा में साये की तरह रहते हैं। एसपीजी ऐक्ट के अनुसार सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एसपीजी को वो तमाम सहयोग देना होता है, जिसकी वो मांग करते हैं।

एसपीजी के जवानों की ट्रेनिंग लगातार चलने वाली प्रक्रिया होती है। इसमें शारीरिक कार्यक्षमता समेत कई तरह के अभ्यास होते हैं। एसपीजी कमांडो के पास अत्याधुनिक रायफल्स, अंधेरे में देख पाने वाले चश्मे, संचार के कई अत्याधुनिक उपकरण, बुलेटप्रूफ जैकेट, ग्लब्स, कोहनी और घुटनों पर लगाने वाले गार्ड भी होते हैं। 

एसपीजी के पास अत्याधुनिक वाहनों का दस्ता होता है। एसपीजी के पास BMW 7 सीरीज की बख्तरबंद गाड़ियां, रेंज रोवर्स, BMW के एसयूवी, ट्योटा और टाटा के भी बख्तरबंद गाड़िया होती हैं। ये जवान सिर्फ सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाले विशेष सुरक्षा दल होते हैं।    

0 comments:

Post a Comment