बिहार के 12 जिले कोरोना मुक्त, जानें सभी जिलों का हाल

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के 12 जिले कोरोना मुक्त पाए गए हैं। इन जिलों में कोरोना के एक भी नए मामले सामने नहीं आये हैं। ये राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं।

बता दें की बिहार के  गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, मधुबनी, सारण,  बांका, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, और शेखपुरा में कोरोना के एक भी नए मामले सामने नहीं आये हैं। ये राज्य के लोगों के लिए अच्छी बात हैं।

वहीं बिहार के किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, शिवहर, अरवल, औरंगाबाद, बेगूसराय, दरभंगा, कटिहार, खगडिय़ा, सिवान और सुपौल जिलों में कोरोना के एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि अररिया, भागलपुर, गया, नवादा, पूर्णिया, सहरसा, सीतामढ़ी और वैशाली जिला में दो-दो संक्रमित पाए गए हैं।

बिहार के पटना में पांच, रोहतास में तीन नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना के 44 संक्रमित मरीज मिले हैं। लेकिन फिर भी यहां के लोगों को अभी सावधानी बरतने की ज़रूरत हैं। क्यों की कई राज्यों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment