बिहार के 14 प्रमुख सड़कों पर बाढ़ के कारण परिचालन बंद

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के अलग-अलग जिलों में सड़कों पर बाढ़ का पानी भर गया हैं। जिसके कारण परिचालन बंद कर दिया गया हैं, ताकि लोगों को किसी तरह के परेशानी का सामना करना नहीं पढ़ें।

खबर के अनुसार बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा उन सड़कों की मानीटरिंग की जा रही है, जिनपर बाढ़ की वजह वाहनों का आना-जाना बंद हो गया है। जिला प्रशासन इन सड़कों पर विशेष नजर बनाये हुए हैं। वहीं बाढ़ के कारण भागलपुर के कहलगांव में NH 80 पर स्थित एक पुल धंस गया है।

बिहार के 14 प्रमुख सड़कों पर बाढ़ के कारण परिचालन बंद। 

हाटी-पिपरा पथ,

पीरपैंती-डोमिनिया पथ,

दलसिंहसराय से शाहपुर पथ,

दरभंगा हवाई अड्डा-बरही पथ,

बेलाहा से एनएच-38 ए रामगढ़वा पथ,

चकसिकंदर-करिहो चौक-मिर्जानगर पथ,

बेलवटिया जनता चौक से रघुनाथपुर पथ,

दरभंगा में हायाघाट से अशोक पेपर मिल पथ,

वाकरपुर-सुल्तानपुर-घंटहोटल-विंदगामा पथ

मोहिउद्दीननगर-हरैल बेरी-जौनपुर-बिंदगामा पथ

आरा में बिहिया चौरस्ता से बरजा वाया करजा पथ। 

एनएच-104 के दो हिस्से में , एनएच-327 ई के एक हिस्से में,

खगडि़यामें जमालपुर जीएन बांध से झौआ, बहियार-अठसहिया-गोगरी बांध,

मोहनिया से घोसागोला पथ पर पानी, केशोपुर-गुंडी सड़क पर तीन फीट पानी भर गया हैं। 

0 comments:

Post a Comment