गोरखपुर के ज्योतिष से जानिए राखी बांधने का सही समय।
गोरखपुर के ज्योतिष से मिली जानकारी के अनुसार 22 अगस्त 2021, पूर्णिमा के दिन पूजा करने का सबसे शुभ मुहूर्त 06 बजकर 15 मिनट सुबह से शाम 05 बजकर 31 मिनट कर रहेगा। इस अवधि में आप स्नान करने के बाद पूजा-पाठ कर सकते हैं।
वहीं बहन के लिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 01 बजकर 42 मिनट दोपहर से शाम 04 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। बहन इस अवधि में अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। इससे भाई-बहन के रिश्ते मजबूत और स्नेह से भरे रहेंगे।
इस मंत्र का करें जाप: बहन भाई की कलाई पर राखी बांधते समय येन बुद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल। मंत्र का जाप कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment