पटना के ज्योतिष के मुताबिक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 22 अगस्त 2021 को दोपहर 01 बजकर 42 मिनट दोपहर से शाम 04 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधे। इससे दोनों के बीच रिश्ते मजबूत रहेंगे।
रक्षा सूत्र बांधते वक्त करें इस मंत्र का जाप
ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।
इस मंत्र का अर्थ :
जिस रक्षासूत्र से महान शक्तिशाली राजा बलि को बांधा गया था, उसी सूत्र से मैं तुम्हें बांधता हूं। हे रक्षे (राखी), तुम अडिग रहना। अपने रक्षा के संकल्प से कभी भी विचलित मत होना।

0 comments:
Post a Comment