मेष : इस राशि वालों पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। इसलिए आप लाल रंग की वस्तुएं, लाल रंग की ड्रेस, इलेक्ट्रॉनिक चीजें गिफ्ट में दें।
वृषभ : ये शुक्र ग्रह से संबंधित हैं इसलिए आप अपनी बहन को परफ्यूम, रेशमी कपड़े या संगमरमर की कोई भी मूर्ति दे सकते हैं।
मिथुन : इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए आप बहन को पेन सेट, खेल सामग्री, हरे रंग की वस्तु गिफ्ट में दे सकते हैं।
कर्क : इस राशि के लोगों पर चन्द्रमा का विशेष प्रभाव रहता है। इसलिए आप बहन को चांदी से बनी चीजें, मोतियों की माला, सफेद वस्तुएं दें।
सिंह : इस राशि के जातक सोने के आभूषण, माणिक, तांबे की वस्तु, लकड़ी की चीजें या सुनहरे रंग की वस्तु उपहार में दे सकते हैं।
कन्या : इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए आप कांसे की धातु से बनी मूर्ति, हरी ड्रेस, पन्ने की अंगूठी, गणेशजी की मूर्ति या फोटो दे सकते हैं।
तुला : इस राशि के लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। इसलिए आप कपड़े, आभूषण, परफ्यूम, आदि उपहार में दे सकते हैं।
वृश्चिक : इस राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए आप लाल रंग के मूंगे (रत्न) से बने आभूषण, अंगूठी व तांबे की वस्तुएं दे सकते हैं।
धनु : इस राशि के लोग बृहस्पति से प्रभावित होते हैं। इसलिए आप किताबें, सोने के आभूषण, वस्त्र आदि उपहार में दे सकते हैं।
मकर : इस राशि के लोग शनि से अत्यधिक प्रभावित होते हैं। इसलिए आप मोबाइल, लेपटॉप आदि, कोई वाहन उपहार में दे सकते हैं।
कुंभ : इस राशि का स्वामी भी शनि ही है। यदि आपकी बहनको सैंडिल, ब्रेसलेट, अंगूठी आदि उपहार में दे सकते हैं।
मीन : इस राशि का स्वामी गुरु है। इसलिए आप आभूषण, पीली मिठाई, पीले वस्त्र, फिश एक्वेरियम आदि दे सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment