गुरुग्राम में सस्ते घर खरीदने मौका, 4.5 लाख में मिल रहा फ्लैट

न्यूज डेस्क:  हरियाणा के गुरुग्राम से अच्छी खबर आ रही हैं। अगर आप गुरुग्राम में घर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका हैं। क्यों की सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लोगों को गुरुग्राम में फ्लैट लेने पर सब्सिडी देने जा रही हैं। आप चाहें तो इसका लाभ उठा सकते हैं।

खबर के अनुसार गुरुग्राम में  सात लाख के फ्लैट पर सरकार के द्वारा 2.50 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। हाउसिंग बोर्ड हरियाणा तथा नगर निगम द्वारा पंजीकरण के लिए 17 से 20 अगस्त तक सेक्टर-67 स्थित अंसल एसेंसिया तथा सेक्टर-73 स्थित डीएलएफ होम्स अलमेडा में विशेष कैंप लगाया जाएगा। आप इस विशेष कैंप में जा कर पंजीकरण कर सकते हैं।

पंजीकरण के लिए दस्तावेज: आपको बता दें की पंजीकरण के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और निवास सत्यापन प्रमाण पत्र होना चाहिए। 

आपको बता दें की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मिलने वाले फ्लैट की अनुमानित लागत करीब सात लाख रुपये है। वहीं इसमें सरकार के द्वारा 2.50 लाख रुपये की सब्सिडी दी जा रही हैं। इसके बाद फ्लैट की कीमत 4.5 लाख रुपया पड़ेगा।

0 comments:

Post a Comment