खबर के अनुसार जिला पंचायत की हुई बैठक में अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसे सर्वसम्मति से पास भी कर दिया गया। वहीं मैनपुरी का नाम भी मयन ऋषि के नाम पर रखने का प्रस्ताव जिला पंचायत में पास किया गया है।
बता दें की यूपी की योगी सरकार पहले भी कई शहरों के नाम बदले हैं। योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज, फैजाबाद का नाम बदलकर आयोध्या और मुगलसराय का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल नगर कर दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार साल 1992 में कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने कोशिश की गई थी। लेकिन केंद्र मे कांग्रेस की सरकार थी जिसके कारण ऐसा नहीं हो सका था। लेकिन वर्तमान में केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार हैं।

0 comments:
Post a Comment