खबर के मुताबिक विधि विभाग मंत्री प्रमोद कुमार ने समाहरणालय सभाकक्ष में धार्मिक न्यास की परिसंपत्तियों से संबंधित समीक्षा बैठक में ये बातें कहीं। साथ ही साथ कहा की मठ-मंदिर की सभी जमीन को अतिक्रमण मुक्त भी किया जायेगा।
उन्होंने कहा की बिहार में मठ, मंदिर, धर्मशाला समेत धार्मिक न्यास की सभी जमीन का सर्वे किया जायेगा। साथ ही साथ नोडल पदाधिकारी इन सभी भूमि को चिह्नित करेंगे और धार्मिक न्यास बोर्ड पोर्टल बनाकर उसपर अपडेट किया जायेगा।
बता दें की मुजफ्फरपुर में मठ-मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्ज़ा कर रखा हैं तो वहीं कुछ लोगों ने जमीन को बेच भी दिया हैं। अब ऐसे लोगों पर एक्शन लेने की तैयारी शुरू होने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर में 111 मंदिर, ठाकुरबाड़ी और 64 मठ तथा 12 धर्मशाला हैं। जिसके पास काफी मात्रा में जमीन मौजूद हैं।

0 comments:
Post a Comment