पटना में बनेगा नया रेलवे स्टेशन, यहां से खुलेगी पैसेंजर गाड़ियां

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पटना में नए रेलवे स्टेशन बनने का रास्ता साफ़ हो गया हैं। क्यों की पटना हाई कोर्ट ने पटना स्थित हार्डिंग पार्क मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार और रेलवे के बीच हुए समझौते को सही ठहराया है। 

खबर के मुताबिक हाईकोर्ट के फैसले से ये साफ़ हो गया हैं की पटना स्थित हार्डिंग पार्क जमीन पर रेलवे नया स्टेशन विकसित करेगा। पटना हार्डिंग पार्क स्टेशन के बन जाने से पटना जंक्शन का लोड काफी कम हो जाएगा और यहां से पैसेंजर गाड़ियां खुलेगी।

आपको बता दें की  पटना में भी अब मुंबई, चेन्नई और हावड़ा की तर्ज पर पैसेंजर गाड़ियों के लिए सब-अर्बन स्टेशन बनाया जाएगा। इसको लेकर रेलवे ने तैयारी भी शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है की राज्य सरकार से जमीन हस्तांतरण की कार्रवाई पूरी होते ही स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। रेलवे ने स्टेशन निर्माण को लेकर नक्शा भी तैयार कर लिया हैं। 

0 comments:

Post a Comment