पटना के ज्योतिष के अनुसार सावन की पूर्णिमा 21 अगस्त दिन शनिवार को शाम छह बजकर 10 मिनट से आरंभ होगा, जो 22 अगस्त रविवार को शाम पांच बजकर एक मिनट के बाद समापन होगा। इसी अवधि के बीच शुभ मुहूर्त बन रहा हैं।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
लाभ योग - सुबह 08:40 बजे से 10:16 बजे तक बन रहा है।
अमृत योग - सुबह 10:16 बजे से दोपहर 11:52 बजे तक बन रहा हैं।
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:27 बजे से 12:18 बजे तक बन रहा हैं।
शुभ योग - दोपहर 01:29 से शाम 03 :05 बजे तक बन रहा हैं।
गुली काल मुहूर्त - शाम 03:05 से 04 :41 बजे तक बन रहा हैं।
आपको बता दें की 22 अगस्त 2021 के दिन रविवार को रक्षाबंधन पर धनिष्ठा नक्षत्र एवं शोभन योग बन रहा हैं। इसलिए यह दिन बहुत शुभ माना जा रहा हैं। इस दिन स्नान करने के बाद बहन किसी भी शुभ मुहूर्त में अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment