बिहार की ग्रामीण सड़कों पर लगाये जायेंगे क्रैश बैरियर

न्यूज डेस्क: बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के ग्रामीण सड़कों पर एनएच व एसएच के तर्ज पर अब क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

खबर के मुताबिक बिहार के सभी ग्रामीण सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाने से सड़क दुर्घटना में कमी आएगी। इससे सड़क दुर्घटना के बाद गाड़ियां गड्ढे में लुढ़क कर नहीं जायेंगी और लोगों को ज्यादा नुकसान का सामना करना नहीं पड़ेगा।

बता दें की परिवहन विभाग के साथ पिछले माह हुई अन्य विभागों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बहुत जल्द इसपर काम शुरू कर दिया जायेगा। ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन करीब 1862 मीटर सड़कें दुर्घटना के लिहाज से खतरनाक हैं।

इन सभी सड़कों पर अब क्रैश बैरियर लगाया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश पर लाइटिंग के साथ-साथ नेशनल व स्टेट हाइवे के किनारे बैरियर लगाने से दुर्घटना में काफी कई आई हैं। इसलिए अब बिहार के ग्रामीण इलाकों में भी इसे लगाया जायेगा। 

0 comments:

Post a Comment