खबर के अनुसार मौसम विभाग ने बिहार के पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, किशनगंज, भभुआ, रोहतास, अररिया, जहानाबाद, औरंगाबाद, वैशाली, पूर्णिया सहित 11 जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भी माध्यम बारिश हो सकती हैं।
बता दें की बंगाल की खाड़ी से बिहार में प्रवेश करने वाली निम्न हवा के दबाव के प्रभाव से बिहार में बारिश का सिस्टम एक्टिव हो गया हैं। अगले 24 घंटे के अंदर बिहार के कुछ स्थानों पर तेज तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद हैं।
इतना ही नहीं मौसम वैज्ञानिकों ने बिहार के 11 जिलों के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली को लेकर भी अलर्ट किया हैं। इन जिलों में रहने वाले लोगों को बारिश के दौरान विशेष रूप से सावधान रहने के लिए कहा गया हैं।

0 comments:
Post a Comment