पटना IGIMS में चार नयी सुविधाएं शुरू, यहां जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना IGIMS में चार तरह की नयी सुविधाएं शुरू की गई हैं। इससे बिहार के मरीजों को फायदा होगा। साथ ही साथ इससे उनकी परेशानी भी दूर हो जाएगी।

पटना IGIMS में चार नयी सुविधाएं शुरू, यहां जानिए

1 .पटना IGIMS में अब क्षतिग्रस्त रेटिना का तुरंत इलाज संभव होगा।

2 .पटना IGIMS में डायबिटिक रेटिनोपैथी समेत रेटिना की तमाम बीमारियों की जांच के लिए ओसीटी-ए एंजियोग्राफी मशीन का  इस्तेमाल किया जायेगा। 

3 .स्वास्थ्य मंत्री ने पटना IGIMS में 20 केएलडी का ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटक किया। अब यहां के मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। 

4 .पटना IGIMS में सेंट्रल ड्रग स्टोर बिल्डिंग और नेत्र रोग विभाग में आधुनिक आंखों के रेटिना व आंखों के अंदर ट्यूमर आदि के इलाज के नयी ओसीटी ए सहित सात नयी आधुनिक मशीनों का उद्घाटन किया गया।

आपको बता दें की स्वास्थ्य मंत्री ने इन चीजों के उद्घाटक करने के बाद कहा कि 4.5 करोड़ रुपये लागत से बने कैफेटेरिया में एक साथ 300 मरीज व उनके परिजनों के बैठने की व्यवस्था की गयी है। इससे लोगों की परेशानियां दूर हो जाएगी।

0 comments:

Post a Comment