पटना : बिहार में 12वीं पास को मिलेंगे 25-25 हजार रुपये, करें अप्लाई

पटना न्यूज : बिहार में 12वीं पास करने वाले सभी छात्राओं को नीतीश सरकार के द्वारा 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत छात्राओं का इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं।

खबर के अनुसार इस साल बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। इसमें 81.28% लड़कियों ने पास प्रतिशत हासिल किए हैं। इन सभी लड़कियों को आगे की पढ़ाई के लिए सरकार के द्वारा आर्थिक मदद के रूप में 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

जो भी छात्रा इस साल इंटर पास की हैं वो मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन के पात्र होंगे। साथ ही साथ ये सभी लड़कियां मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, 12वीं का मार्कशीट और मोबाइल नंबर।

ऐसे करें अप्लाई : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ई-कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट ekalyan.bih.nic.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें की पैसे की राशि सीधे बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।

0 comments:

Post a Comment