खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में राज्यकर्मी और पेंशनर्स को अप्रैल का वेतन जो मई में मिलेगा उसके साथ बढ़े हुए डीए व डीआर का भुगतान भी होगा। यानि की प्रदेश में तीन फीसदी वृद्धि होने पर कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए व डीआर 34 फीसदी हो जाएगा।
बता दें की उत्तर प्रदेश में तीन फीसदी डीए और डीआर वृद्धि का लाभ जनवरी महीने से दिया जाना हैं। उ.प्र. सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने राज्य सरकार से मांग की है कि डीए वृद्धि का लाभ कर्मचारियों को जल्द से जल्द दिया जाये।
मिली जानकारी के अनुसार वित्त विभाग ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। यानि की अगले महीने से राज्यकर्मी और पेंशनर्स की सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। इसका लाभ यूपी के करीब 16 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनरों को मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment