पटना : बिहार में 7000 करोड़ की लागत से बनेंगे 23 राजमार्ग

पटना न्यूज: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 7000 करोड़ की लागत से 23 राजमार्ग बनाये जाएंगे। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी हैं। 

खबर के अनुसार केंद्रीय मंत्री के इस एलान से ये साफ हो गया हैं की राज्य में प्रस्तावित 23 राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) का निर्माण जल्द से जल्द किया जायेगा। इसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से करीब लगभग 7000 करोड़ खर्च किये जायेंगे। 

बिहार में 7000 करोड़ की लागत से बनेंगे 23 राजमार्ग?

एनएच-527ए के बिदेश्वरस्थान से भेजा तक, 

एनएच-227जे में सहरघाट से रहिका मधुबनी तक,

मिथिलांचल में प्रस्तावित नेशनल हाइवे का निर्माण होगा,

 एनएच-527ए के रहिका से रामपट्टी मधुबनी बाईपास तक,

अवाम से मधेपुर-गंडौल को जोड़ते हुए 180 किलोमीटर एनएच बनाये जाएंगे,

एनएच 227एल के उमगांव जंक्शन के पास मधुबनी में हटवारिया से कलुआही तक, 

धार्मिक गलियारा (कॉरिडोर) के तहत मधुबनी के उमगांव से सहरसा के महिषी तक,

भारतमाला धार्मिक सम्पर्क योजना के तहत उच्चैठ भगवती स्थान से महिषी तारास्थान तक,

मधुबनी के उमगांव से बासोपट्टी बेनीपट्टी-रहिका-मधुबनी-रामपट्टी अवाम-लऊफा-भेजा-सुपौल-महिषी सहरसा के बीच 160 किमी एनएच का निर्माण होगा। 

0 comments:

Post a Comment