लखनऊ, मेरठ, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट?

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने लखनऊ, मेरठ, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई हैं। 

खबर के अनुसार मुरादाबाद रेल मंडल के अंतर्गत सीतापुर-रोजा रेलखंड पर लाइन दोहरीकरण के चलते नान इंटरलाकिंग का काम होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया हैं। आप यात्रा से पहले IRCTC की वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर लें।

लखनऊ, मेरठ, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट?

ट्रेन नंबर 22453 : लखनऊ जंक्शन-मेरठ राज्यरानी एक्सप्रेस दो से 11 अप्रैल तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 22454 : मेरठ-लखनऊ जंक्शन राज्यरानी एक्सप्रेस तीन से 12 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।

ट्रेन नंबर 15043 : लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम एक्सप्रेस तीन से 10 अप्रैल तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 15044 : काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस चार से 11 अप्रैल तक निरस्त होगी।

ट्रेन नंबर 14235 : वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस दो से 10 अप्रैल तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 14236 : बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस तीन से 11 अप्रैल तक निरस्त होगी।  

ट्रेन नंबर 14307 : प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस तीन से 11 अप्रैल तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 14308 : बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस तीन से 11 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।  

0 comments:

Post a Comment