खबर के अनुसार योगी सरकार प्रदेशभर में वन क्षेत्र की जमीन पर गो सफारी बनाएगी। यहां अस्थायी पशुओं को रखा जायेगा। इससे राज्य के किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। क्यों की बेसहारा पशु कई बार फसलों को चर लेते हैं। साथ ही उनके आवागमन से फसल नष्ट भी हो जाती हैं।
नई व्यवस्था के तहत गो सफारी में पशुओं को रखा जायेगा। इससे किसानों की फसल नुकसान होने से बचेंगी। वहीं सड़कों पर होने वाले हादसों में भी कमी आएगी। कई बार सड़कों पर चलने वाली गाड़ियां पशुओं के कारण हादसे का शिकार हो जाती हैं।
वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने है की राज्य के सभी मठों, मंदिरो, धर्मशालाओं एवं धर्मार्थ संस्थाओं से नगर निगम कामर्शियल दर से गृह कर न ले। यह सभी संस्थाएं धमार्थ एवं जन सेवा का कार्य करती हैं। इसलिए इनसे टोकन मनी के रूप में सहयोग लें इस व्यवस्था को भी यूपी में लागू किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment