गुमला, पलामू, चतरा, देवघर, दुमका में घर बैठे बनाने राशन कार्ड, पाएं फ्री अनाज

न्यूज डेस्क: झारखण्ड के गुमला, पलामू, चतरा, देवघर, दुमका समेत किसी भी जिले में रहने वाले लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से राशन कार्ड बना सकते हैं। साथ ही साथ हर महीने पांच किलो अनाज फ्री में प्राप्त कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार झारखण्ड में राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया हैं। अब आप घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए 30 दिनों के अंदर आपको राशन कार्ड मिल जायेगा।

बता दें की केंद्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों को प्रतिमाह पांच किलो फ्री राशन देने का एलान किया हैं। इस योजना को 30 सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया हैं। यानि की राशनकार्ड धारकों को हर महीने 3 किलो गेंहू और 2 किलो चावल मिलता रहेगा।

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई : झारखण्ड में ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने के लिए आप खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभक्ता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in/ पर जा कर राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन के लिए दस्तावेज : राशन कार्ड बनाने के लिए आपके पास आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आय प्रमाणपत्र, फोटो और मोबाइल नंबर आदि होनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment