खबर के अनुसार आगरा और मथुरा में हेलीकॉप्टर टैक्सी चलाने के लिए हेलीपोर्ट का निर्माण भी कर लिया गया हैं। पर्यटन विभाग हेलीकॉप्टर टैक्सी चलाने का प्रस्ताव भी तैयारी कर लिया हैं। इस प्रस्ताव को बहुत जल्द यूपी कैबिनेट के पास भेजा जायेगा।
बता दें की कैबिनेट की स्वीकृति के बाद आगरा और मथुरा के बीच हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा शुरू हो जाएगी। वहीं बहुत जल्द वाराणसी और प्रयागराज में भी इस सेवा को शुरू किया जायेगा। इसके लिए वाराणसी में जमीन की तलाश की जा रही हैं।
वहीं प्रयागराज में रेत के कारण थोड़ी दिक्कत आ रही है। लेकिन जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जायेगा और हेलीकॉप्टर टैक्सी यहां भी शुरू की जाएगी। इस हेलीकॉप्टर टैक्सी से विभिन्न शहरों की कनेक्टिविटी फास्ट हो जाएगी। पर्यटक हेलिकॉप्टर से ताजमहल, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, समेत तमाम पर्यटन घूम सकेंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment