सरकारी आदेश के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति जबरदस्ती डीजल वाले ऑटो-बस चलाते हुए दिखाई देता हैं तो उसकी गाड़ियों को जब्त कर लिया जायेगा। इसको लेकर आदेश जारी किये गए हैं। इससे ये साफ हो गया हैं की अब पटना में सिर्फ CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही चलेगी।
आपको बता दें की पटना नगर निगम क्षेत्र के साथ साथ पटना के दानापुर, फुलवारी, खगौल, दीघा और पटना सिटी में एक अप्रैल से डीजल वाले ऑटो और बस को बैन किया गया हैं। इसको लेकर विभाग के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग गाड़ियों की जांच को लेकर बोरिंग रोड चौराहा, गांधी मैदान, पटना जंक्शन, सगुना मोड़, दानापुर स्टेशन, पटना सिटी समेत कई इलाकों में पुलिस के साथ जांच अधिकारी भी तैयात किये हैं। जो गाड़ियों की जांच करेंगे।

0 comments:
Post a Comment