खबर के अनुसार जिस व्यक्ति के पास राशन कार्ड उपलब्ध है, उसे अपने कोटे के राशन के साथ-साथ इस योजना के तहत हर महीने 5 किलो अतिरिक्त राशन मिलेगा। हर महीने प्रति परिवार प्रति व्यक्ति 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल फ्री में दिया जयेगा।
बता दें की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Ann Yojana) साल 2020 में शुरू किया गया था। यह योजना साल 2022 के मार्च महीने में खत्म हो रहा था। लेकिन केंद्र सरकार ने इसे 30 सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया हैं।
अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं हैं तो आप उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://fcs.up.gov.in/ पर जा कर राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के 30 दिनों के अंदर आपका राशन कार्ड बन जायेगा। इसके बाद आप फ्री राशन का लाभ उठा सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment