पटना, भागलपुर, पूर्णिया, नालंदा समेत सभी जिले कोरोना मुक्त

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया, नालंदा समेत सभी जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर यहां कोरोना के एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिले हैं। 

बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में विगत 24 घंटे में कुल 83,272 सैम्पलों की जांच हुई हैं। जिसमे एक भी पॉज़िटिव मामला नहीं मिला हैं। वहीं राज्य में  पहले से कोरोना संक्रमित 4 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। ये लोगों के लिए अच्छा संकेत हैं।

आपको बता दें राज्य के अलग-अलग जिलों में कोरोना के फिलहाल 22 मरीज मौजूद हैं। जिनका इलाज किया जा रहा हैं। जानकारों की मानें तो बिहार में कोरोना वायरस की तीसरी लहर करीब-करीब समाप्त होने के कगार पर पहुंच गई हैं। 

हालांकि भारत के अन्य राज्यों में भी कोरोना खत्म होने के कगार पर हैं। लेकिन चीन समेत दुनिया के कई देशों में एकबार फिर से कोरोना संक्रमण फ़ैल रहा हैं। ऐसे में भारत सरकार भी सतर्क हैं तथा लोगों को अभी सावधानी बरतने की सलह दी जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment