रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो में जमीन का नक्शा मिलेगा फ्री, जानिए कैसे

न्यूज डेस्क:  झारखण्ड के रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो समेत किसी भी जिले में रहने वाले लोग जमीन का नक्शा फ्री में प्राप्त कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखण्ड सरकार ने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जमीन का नक्शा उपलब्ध कराया हैं। जिस वेबसाइट से आप जमीन नक्शा को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

खबर के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति अपने खेत या जमीन का नक्शा घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए अब उन्हें किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे, साथ ही उनसे किसी तरह के पैसे भी नहीं लिए जाएंगे। 

बता दें की किसी भी खेत, प्लाट या जमीन का भूलेख और भू नक्शा विवरण बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसके द्वारा जमीन की पूरी डिटेल्स जान सकते हैं। साथ ही साथ आप जमीन की लंबाई-चौड़ाई को भी जान सकते हैं और जमीन मालिक का पता लगा सकते हैं।

रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो में जमीन का नक्शा मिलेगा फ्री, जानिए कैसे?

* जमीन नक्शा के लिए आप वेबसाइट https://jharbhunaksha.jharkhand.gov.in/ को गूगल में सर्च करें। 

* इस वेबसाइट के होम पेज पर जानें के बाद सबसे पहले आप अपने जिले के नाम को सलेक्ट करें। 

* जिला के बाद सर्किल, हल्का और मौजा को सलेक्ट करें। 

* अब आपके सामने जमीन का नक्शा दिखाई देने लगेगा। आप इसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment