लखनऊ : यूपी में सभी विधायकों को गोद लेना होगा एक स्कूल

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी करते हुए कहा हैं की राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सभी विधायकों को अपने इलाके में एक स्कूल को गोद लेना होगा। 

सीएम ने गुरुवार को एक बैठक में विधायकों और अधिकारियों को स्कूलों को गोद लेने के निर्देश दिए हैं। इससे स्कूलों की व्यवस्था बेहतर होगी। सीएम ने स्कूलों में पेयजल, टॉयलेट, स्मार्ट क्लास और फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अभियान से सभी जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों को भी जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभवता देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करते आए हैं। इस अभियान के तहत गांव-गांव में बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। स्कूल चलो अभियान में कम साक्षरता वाले जिलों पर ज्यादा फोकस रहेगा। 

0 comments:

Post a Comment