गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल समेत सभी जिलों में महंगी हुई बिजली

न्यूज डेस्क: हरियाणा में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल समेत सभी जिलों में बिजली महंगी हो गई हैं। साथ ही साथ राज्य में नई दरें भी लागू कर दी गई हैं।

खबर के अनुसार हरियाणा में सौ यूनिट से ज्यादा बिजली यूज करने पर उपभोक्ताओं को ज्यादा बिजली बिल भरना होगा। इसका सीधा असर राज्य के करीब 50 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा और उन्हें अब पहले से ज्यादा बिजली बिल भुकतान करना होगा। 

आपको बता दे की हरियाणा में पहले सौ यूनिट से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने पर प्रति यूनिट 2.50 रुपये लगते थे। लेकिन नए नियमानुसार अब यहां के लोगों को प्रति यूनिट 2.75 के हिसाब से बिजली बिल भरना होगा। हालांकि अन्य स्लैब की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में किसानों को 10 पैसा प्रति यूनिट की दर पर खेती के लिए बिजली दी जा रही है। इस दर में भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। वहीं एग्रो इंडस्ट्रीज व अन्य उद्योगों के लिए भी पुरानी दर ही लागू रहेगी।

0 comments:

Post a Comment