खबर के अनुसार प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए पुलिस बल में 5381 नए पद सृजित किये गए हैं। इसमें से 86 राजपत्रित तथा 5295 अराजपत्रित पदों पर भर्ती को लेकर शासन के द्वारा मंजूरी दे दी गई हैं।
बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत यूपी पुलिस विभाग में साइबर क्राइम, फोंरेसिक साइंस, इंटरनेट मीडिया, एसटीएफ तथा एटीएस आदि के 5381 नये पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर भर्ती बोर्ड के द्वारा नोटिश भी जारी किया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार इन पदों पर भर्ती को लेकर बहुत जल्द भर्ती बोर्ड को सूचना भेजी जाएगी। इसके बाद भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को जारी किया जायेगा और फिर ऑनलाइन के द्वारा युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment