खबर के अनुसार दिसंबर महीने में योगी सरकार ने फ्री स्मार्टफोन-टैबलेट वितरण का कार्य शुरू किया था। लेकिन इसके बाद आचार संहिता में प्रक्रिया रोक दी गई थी। लेकिन एकबार फिर इसकी प्रक्रिया शुरू होने वाली हैं और इसकी तैयारी भी की जा रही हैं।
बता दें की राज्य के कई जिलों में ऐसे छात्र मौजूद हैं जिनका डाटा तो अपलोड कर दिया गया हैं। लेकिन उन्हें अभी तक फ्री स्मार्टफोन-टैबलेट नहीं मिला हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना हैं बहुत जल्द सभी छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर, मुरादाबाद, वाराणसी समेत कई जिलों में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। बस संस्थानों को सरकार के आदेश का इंतजार हैं। किसी भी वक्त छात्रों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।

0 comments:
Post a Comment