बरेली छावनी बोर्ड में निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के बरेली में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बरेली छावनी बोर्ड में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : बरेली छावनी बोर्ड में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती को लेकर ऑफलाइन के द्वारा आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा पास होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आप आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 अप्रैल से लेकर 2 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप बरेली छावनी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। 

वेतनमान : Rs. 9300- 34800+Grade Pay 4200 (Level-6)

नौकरी करने का स्थान : बरेली, उत्तर प्रदेश।

नोटिश के लिए वेबसाइट :

 https://bareilly.cantt.gov.in/wp-content/uploads/sites/17/2022/03/jecivil24032022offline.pdf

0 comments:

Post a Comment