खबर के अनुसार बिहार के सभी जिलों में ऐच्छिक तबादले को लेकर नियोजित तथा दिव्यांग शिक्षिकाओं-शिक्षकों को और इंतजार करना पड़ेगा। अभी दूर-दूर तक ट्रांसफर को लेकर कोई सम्भावना दिखाई नहीं दे रही हैं। खास कर शिक्षिकाओं को मायके से ससुराल जाने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
बता दें की बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा था की छठे चरण के नियोजन के बाद ही ऐच्छिक तबादले की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बिहार में छठे चरण की नियुक्ति पर फिलहाल रोक लगी हुई है।
ऐसे में शिक्षिकाओं-शिक्षकों को अभी ट्रांसफर नहीं मिलने वाला हैं। हालांकि शिक्षा विभाग एनआईसी की मदद से तबादला पोर्टल तैयार कर रहा है। जैसे ही ये पोर्टल तैयार हो जायेगा इसके बाद नियोजित तथा दिव्यांग शिक्षिकाओं-शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment