खबर के अनुसार मंत्री अशोक चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा है की एनडीए की सरकार बगहा सहित बाढ़ व नवगछिया को राजस्व जिला बनाने की तैयारी में। बहुत जल्द राज्य के इन तीनों पुलिस जिला को राजस्व जिला का दर्जा दिया जायेगा।
बता दें की बिहार में काफी लंबे समय से बगहा सहित बाढ़ व नवगछिया को राजस्व जिला बनाने की मांग की जा रही हैं। लेकिन अभी तक इसे राजस्व जिला का दर्जा नहीं दिया गया हैं। लेकिन मंत्री के इस एलान से ये साफ हैं की सरकार बहुत जल्द इसे जिला का दर्जा दे सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीतीश सरकार बगहा, बाढ़ और नवगछिया को राजस्व जिले का दर्जा देने जा रही हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा तैयारी की जा रही हैं। हालांकि बिहार सरकार के द्वारा आधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं दिया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment