खबर के अनुसार यह पैसेंजर ट्रेन सुल्तानगंज से भागलपुर, बांका होते हुए देवघर तक चलेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया हैं। अभी तक सुल्तानगंज से देवघर तक की सीधी ट्रेन सेवा सप्ताह में एक ही दिन थी। जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था।
रेल अधिकारियों की मानें तो इस ट्रेन के चलने से सुल्तानगंज में जल भरकर बाबा वैद्यनाथ का दर्शन एवं पूजा करने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी। खास कर सावन महीने में लोगों को सुल्तानगंज से देवघर जाना आसान हो जायेगा।
सुल्तानगंज से भागलपुर, बांका होते हुए देवघर तक चलेगी पैसेंजर ट्रेन?
12 अप्रैल से सुल्तानगंज से यह ट्रेन सुबह 6.20 बजे खुलेगी और भागलपुर 7.05 बजे पहुंचेगी और 7.20 बजे रवाना होगी। बांका यह ट्रेन 9.55 बजे पहुंचेगी और वहां से 10.15 बजे रवाना होगी। देवघर पहुंचने का समय दिन में 12.15 बजे होगा और यह ट्रेन देवघर से 3.15 बजे सुल्तानगंज के लिए रवाना होगी। बांका शाम 4.50 बजे पहुंचेगी और यहां से 4.55 बजे रवाना हो जाएगी।
वापसी में यह ट्रेन शाम 7.05 बजे भागलपुर पहुंचेगी और 7.15 बजे रवाना होगा। जबकि सुल्तानगंज रात 8.05 बजे पहुंचेगी। प्रतिदिन इस ट्रेन का संचालन किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment