खबर के अनुसार गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाये। जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम नौ विकेट पर 157 रन ही बना सकी। गुजरात की ओर से फर्ग्युसन ने 28 रन देकर चार विकेट लिए। जबकि मोहम्मद शमी ने 30 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया।
बता दें की 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 34 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए। दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। वहीं ललित यादव (25) और रोवमैन पावेल (20) बनाये लेकिन टीम को जीता नहीं सकें।
वहीं लगातार दो जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली हैं। इतना ही नहीं जिस तरह से हार्दिक पंड्या गुजरात की कप्तानी कर रहे हैं वो भी कबीले तारीफ हैं। क्रिकेट के जानकार हार्दिक की कप्तानी के फैन हो गए हैं।

0 comments:
Post a Comment