बिहार के 14 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज बिहार के 14 जिलों में आंधी-बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसको लेकर पटना स्थित मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने बिहार के 14 जिलों में तेज बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई हैं। इससे इन जिलों के तापमान में गिरावट आएगी। वहीं पांच जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें की मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर और सीतामढ़ी में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट किया हैं। इन जिलों में आंधी भी आ सकती हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार के इन जिलों में कुछ स्थान पर हल्की तो कुछ स्थान पर तेज बारिश भी हो सकती हैं। वहीं, मानसून के बिहार में दस्तक देने से पहले अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।

0 comments:

Post a Comment