अहमदाबाद से गांधीनगर सेक्टर 1 तक चलेगी मेट्रो

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब अहमदाबाद से गांधीनगर तक मेट्रो ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। यह ट्रेन अहमदाबाद के  मोटेरा स्टेडियम से गांधीनगर सेक्टर 1 तक चलाई जाएगी।

खबर के अनुसार मोटेरा स्टेडियम से गांधीनगर सेक्टर-1 तक मेट्रो ट्रेन शुरू करने के लिए हाल ही में दो प्रमुख पुलों पर लॉट टेस्टिंग की गई है। अब जल्द ही इस रूट पर मेट्रो ट्रेन चलाने की स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद इसका परिचालन शुरू हो जायेगा। 

बता दें की लोड टेस्टिंग के अलावा अन्य स्टेशनों पर भी काम तेजी से किया जा रहा हैं। फिर जून के अंत तक सीएमआरएस (मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त) को सत्यापन के लिए सूचित किया जाएगा और जुलाई से इस रूट पर मेट्रो का परिचालन शुरू होगा।

0 comments:

Post a Comment