बक्सर : बिहार में 4009 पदों पर होगी बहाली

बक्सर : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार ग्रामीण कार्य विभाग में 4009 पदों पर बहाली होने वाली हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार जुलाई महीने में बिहार ग्रामीण कार्य विभाग में एक नोटिफिकेशन जारी होने वाला है जिसमें कुल 4009 पदों पर भर्ती को लेकर होगी। अभियंता समूह से लेकर सहायकों तक के खाली पड़े पदों को भरा जायेगा। इसलिए आप तैयारी में जुट जाए। 

बता दें की बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के कई नए कार्यालय का सृजन किया गया हैं। इन कार्यालय में खाली पड़े पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। इसके बाद ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। 

अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आप विभाग की वेबसाइट या चयन आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की चयन आयोग या फिर विभाग के द्वारा ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment