अहमदाबाद के इस अस्पताल में होगी फ्री हार्ट सर्जरी

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में जरूरतमंदों को फ्री हार्ट सर्जरी की जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार गरीबों को मुफ्त सर्जरी प्रदान करने के लिए यूएनएम फाउंडेशन और यूएन मेहता हॉस्पिटल ने बड़ी घोषणा की हैं। साथ ही साथ वित्तीय आवश्यकता को पूरा करने के लिए एक समझौता भी किया हैं। ताकि सर्जरी में आर्थिक दिक्कत न हो। 

बता दें की इस संस्थान में जरूरतमंदों को फ्री हार्ट सर्जरी प्रदान की जाएगी। साथ ही साथ  सर्जरी के बाद एक वर्ष की दवा भी दी जाएगी। 1 जून से यूएनएम फाउंडेशन ने मुफ्त प्रत्यारोपण सहायता को मंजूरी दे दी है। ताकि जरूतमंदों की फ्री हार्ट सर्जरी शुरू की जाए। 

यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. चिराग दोशी ने कहा कि हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद दवा सहित सभी खर्च मरीज के भर्ती होने के समय से ही कवर किए जाएंगे। जल्द ही इसको लेकर नियम बनाये जाएंगे। 

0 comments:

Post a Comment