भारत ने रूस से खरीदे हैं ये 5 घातक हथियार, जानें?
1 .S-400 मिसाइल सिस्टम : भारत ने रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम की खरीद की हैं जो सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है। यह हवा में विमान, ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल जैसे विभिन्न हवाई लक्ष्यों को तबाह कर देती हैं।
2 .सुखोई-30एमकेआई : भारत के दमदार फाइटर जेट सुखोई-30एमकेआई भारत ने रूस से ख़रीदे हैं। ये फाइटर जेट भारतीय सेना की शान हैं।
3 .टी-90 टैंक्स : टी-90 टैंक रूस का मुख्य युद्धक टैंक है। यह ट्रैक बड़ी संख्या में भारत के पास हैं। भारत ने इसे अपने हिसाब से बदलकर उसका नाम भीष्म रख दिया है।
4 .परमाणु पनडुब्बी : सोवियत समय की अकूला क्लास परमाणु पनडुब्बी भारतीय नौसेना की ताकत है। भारत ने रूस से इसे खरीदा था।
5 .MiG-29 फाइटर जेट: भारतीय वायुसेना के सबसे घातक लड़ाकू विमानों में से एक मिग-29 मिकोयान भारत ने रूस से ही खरीदा था।

0 comments:
Post a Comment