खबर के अनुसार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने साल में ये तीसरी बार टोल रेट बढ़ाए है। 2 जून 2024 रात 12 बजे से नई रेट लिस्ट के हिसाब से टोल कटेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। ताकि लोगों को इसकी जानकारी हो सके।
लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा आज से महंगा?
1 .कार के पुराने रेट एक तरफ का टोल टैक्स 215 रुपया था और आने जाने का 325 रुपया, वहीं मासिक पास 7175 रुपया था। लेकिन आज से नए रेट में एक तरफ का 220 रुपया और आने जाने का 330 और मासिक पास 7360 रुपया देना होगा।
2 .लाइट व्हीकल के पुराने रेट एक तरफ का टोल टैक्स 350 रुपया था और आने जाने का 520 रुपया। वहीं, मासिक पास 11590 रुपया था। लेकिन आज से नए रेट में एक तरफ का 355 रुपया आने जाने का 535 रुपया और मासिक पास 11885 रुपया देना होगा।

0 comments:
Post a Comment