खबर के अनुसार वडोदरा शहर के दक्षिणी भाग के विभिन्न तरसाली मांजलपुर लालबाग क्षेत्रों में मरम्मत कार्य के कारण 3 से 7 जून तक सुबह 6:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। इसलिए बिजली उपभोक्ता इस बात का ध्यान रखें।
बता दें की बिजली विभाग के कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा है की तरसाली सब डिवीजन उमा फीडर के विभिन्न क्षेत्रों में 7 जून जब मांजलपुर सब डिवीजन के जी-1 फीडर के विभिन्न इलाकों में दिनांक 3 जून बिजली की सप्लाई सुबह 6 से 10 बजे तक बाधित रहेगी।
वहीं, तुलसीधाम फीडर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में 7 जून समेत लालबाग सब डिवीजन के अलग-अलग इलाकों में 7 जून को सुबह 6:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक बिजली की सप्लाई नहीं होगी। इसलिए बिजली से संबंधित कोई कार्य है तो आप पहले ही उसे पूरा कर लें।

0 comments:
Post a Comment