बक्सर : बिहार में ऑनलाइन डाउनलोड करें केवाला

बक्सर : बिहार में अगर किसी व्यक्ति को जमीन का केवाला चाहिए तो वो ऑनलाइन के द्वारा उसे डाउनलोड कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने जमीन के केवाला को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया हैं। जहां से आप इसे आसानी के साथ निकाल सकते हैं।

बिहार में ऑनलाइन डाउनलोड करें केवाला?

1 .केवाला के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट http://bhumijankari.bihar.gov.in/BiharPortal/Home.aspx पर जाए। 

2 .इस वेबसाइट के होम पेज पर कई ऑप्शन दिखाई देंगे, इसमें आपको Advance Search के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

3 .इसके बाद अब आपको 2016 से लेकर अब तक या साल 2005 से पहले का केवाला चाहिए, उसे सही-सही सलेक्ट करना हैं। 

4 .अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, उस पेज में अपनी सभी जानकारी जैसे की रजिस्ट्री ऑफिस, जिला, सर्कल, मौजा आदि को सलेक्ट करना हैं। 

5 .अब आपको Click Here To View Details का ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करना हैं। आपके सामने केवाला आ जायेगा। जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment