चीन की ये मिसाइल पूरे धरती पर तबाही मचा सकती है?
डीएफ-41 मिसाइल : चीन की ये मिसाइल अमेरिका के साथ साथ पूरी धरती पर तबाही मचा सकती हैं। चीन ने इस मिसाइल सिस्टम को परमाणु हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया हैं। जिसकी रेंज 15 हजार किलोमीटर तक बताई गई हैं।
सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट के अनुसार चीन के इस परमाणु मिसाइल के जरिए एक साथ 10 अलग-अलग जगहों पर निशाने लगाए जा सकते हैं। इसकी स्पीड ध्वनि के स्पीड से पांच गुना ज्यादा तेज हैं।
जानकार बताते हैं की आने वाले समय में चीन खुद को सुपरपावर बनाने के लिए ऐसी तकनीक विकसित कर रहा हैं। चीन अमेरिका से आने निकलने के लिए हाइपरसोनिक से लेकर लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें बना रहा हैं। चीन की ये मिसाइल महज 30 मिनट में अमेरिका को अपना निशाना बना सकती है।

0 comments:
Post a Comment