ये है अमेरिका के सबसे शक्तिशाली लेजर हथियार?
HELWS लेजर हथियार : अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के हाई एनर्जी लेजर स्केलिंग इनिशिएटिव (HELSI) के तहत HELWS लेजर हथियार को विकसित किया गया हैं। यह हथियार दुनिया का सबसे शक्तिशाली लेजर हथियार हैं। जो किसी भी चीज को मिनटों में बर्बाद कर सकता हैं।
बता दें की ये लेजर हथियार किसी भी तरह के रॉकेट, तोपखाने, मोर्टार, ड्र्रोन, मिसाइल और रोटरी को चंद सेकेंड में बर्बाद करने की ताकत रखता हैं। HELWS की शक्ति 300 किलोवाट है, वहीं इसके एक दूसरे वेरिएंट HELIOS की शक्ति 500 किलोवाट है।
HELIOS को पिछले साल अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत यूएसएस प्रीबल पर स्थापित किया गया था। अमेरिका नौसेना अपने सभी युद्धपोत पर जल्द ही इस शक्तिशाली लेजर हथियार को तैनात करेगी। इन हथियारों की तैनाती से अमेरिका की सैन्य ताकत में जबरदस्त वृद्धि होगी।

0 comments:
Post a Comment